जिला के किसानों से सीसीआई ने 16 लाख 55 हजार क्विंटल नरमा खरीदा किया है। जबकि इसमें 3.6 लाख क्विंटल नरमा पिछले 25 दिनों में किसानों ने बेचा है। लॉकडाउन के बाद दोबारा खरीद शुरू होने पर नरमा की आवक बढ़ी है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए रोजाना 50-50 किसानों को बुलाया जाता है।
लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से जिला में नरमा की सरकारी खरीद बंद करवा दी गई थी। किसानों को प्राइवेट एजेंसियों को कम रेट में नरमा नहीं बेचना पड़े, इसलिए मार्केटिंग बोर्ड ने सीसीआई को नरमा की सरकारी खरीद शुरू करवाने बारे लिखा था। जिसके तहत लॉकडाउन में मिली छूट के बाद सीसीआई ने 4 मई से सिरसा, कालांवाली, डबवाली व ऐलनाबाद केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए खरीद शुरू करवा दी थी। खरीद केंद्रों में प्रतिदिन 50 किसानों को बुलाया जाने लगा है। जिनमें 25-25 किसान सुबह- शाम नरमा मंडी में लाते हैं।
सीसीआई ने जिला में 16 अक्टूबर 2019 से नरमा की सरकारी खरीद शुरू की थी। जिसके तहत सिरसा की कपास मंडी व कालांवाली, ऐलनाबाद और डबवाली में खरीद केंद्र स्थापित किए गए। एक खरीद केंद्र में रोजाना 7 हजार क्विंटल के आसपास नरमा की आवक होती थी। जिसके तहत 24 मार्च तक सीसीआई ने किसानों से 13 लाख क्विंटल नरमा खरीदा था। जबकि लॉकडाउन के बाद से नरमा की सरकारी खरीद बंद हो गई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान भुगतना पड़ा। लेकिन अब दोबारा खरीद होने से किसानों को राहत मिली है।
सीसीआई के ब्रांच मैनेजर एकनाथ इंगले ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नरमा की सरकारी खरीद बंद थी। लेकिन 4 मई से दोबारा खरीद जारी है। जिसके तहत 3.6 लाख क्विंटल नरमा किसानों से खरीदा गया है, जबकि सीजन में 16 लाख 55 हजार क्विंटल नरमा किसानों से खरीदा गया है। खरीद केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए रोजाना 50-50 किसान बुलाए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dnrMAZ
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment