Amazon

Monday, June 1, 2020

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाजार व फैक्ट्रियां खुलीं तो मिला रोजगार

कोरोना महामारी के कारण लगा लॉकडाउन जहां एक ओर व्यापारियों के लिए घाटे का सौदा रहा, वहीं दूसरी ओर आमजन को भी परेशान करने वाला रहा। लेकिन अब लॉकडाउन 4.0 भी खत्म हो चुका है और अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में व्यापार के स्पीड पकड़ने की उम्मीद तो जगी है, लेकिन बीमारी भी अपनी स्पीड पकड़ेगी। ढील मिलते ही व्यापार तो बढ़ा, लेकिन बीमारी ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए। आवाजाही शुरू होने से अब प्रशासन के लिए महामारी पर कंट्रोल और यात्रियों पर निगाह रखना चुनौती साबित होगा।
महामारी पर कंट्रोल के लिए 68 दिन के दौरान चार चरण में लॉकडाउन चला। लॉकडाउन बढ़ने के साथ ढील भी बढ़ती गई। हालांकि लॉकडाउन के पहले तीन चरण के दौरान कोरोना पर जिला में कंट्रोल रहा, लेकिन लॉकडाउन चार में ढील बढ़ते ही सिरसा में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या भी 15 तक पहुंच गई। हॉटस्पॉट एरिया से आने वालों, बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन करवाने, आमजन को मास्क पहनने रखने, शिक्षण संस्थान शुरू करने, धार्मिक स्थल खोलने जाने के फैसले के बाद प्रशासन के लिए बीमारी पर कंट्रोल करना बड़ी चुनौती है।

इसलिए जरूरी है सावधानी: लॉकडाउन 4.0 तक 15 मिले संक्रमित, 9 कंटेनमेंट एरिया में हेल्थ विभाग ने की स्क्रीनिंग, डूर टू डोर सर्वे जारी

रहेंगे सर्तक तो बढ़ेगा कारोबार: छूट के बाद 30 करोड़ का हुआ कारोबार, आठ हजार मजदूरों को 450 फैक्ट्रियों में मिला काम

अनलॉक और लॉकडाउन में ढील के ये मिले लाभ

शहर के 10 से ज्यादा बाजार खुले, व्यापार बढ़ा।
लॉकडाउन में जीरो तक पहुंचा व्यापार, 30 करोड़ तक पहुंचा।
बाजार खुलने से व्यापारियों ने ली राहत की सांस।
आवाजाही में छूट से टैक्सी, ऑटो-रिक्शा वालों को मिला रोजगार।
450 फैक्ट्रियां शुरू होने से भूखे मरने की नौबत पर आ चुके 8 हजार मजदूरों को मिला काम।
50 भट्ठों पर 3500 से ज्यादा मजदूरों को मिला रोजगार।
दुकानें खुलने से 5 हजार से ज्यादा सेल्जमैन भी काम पर लौटे।
चिनाई का काम शुरू होने से 2 हजार मजदूरों को काम मिला।

ढील के झेलने पड़े ये नुकसान

लॉकडाउन में ढील के कारण कोरोना ने पांव पसारे।
अब तक 15 पॉजीटिव केस सामने आए, जिसमें से 6 अभी एक्टिव हैं।
जिला भर में 9 अलग-अलग क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन चल रहे हैं।
बाजारों में ट्रैफिक बढ़ा और जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा।
प्रदूषण का स्तर भी 100 से ऊपर पहुंचा।

बदलाव: अब रात 9 से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, डीसी ने जारी किए आदेश

सिरसा| सिरसा डीसी ने सरकार के निर्देश पर नए आदेश जारी कर दिए हैं। अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मार्केट खुलने के समय में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिरसा के डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आदेश 30 जून तक जारी रहेंगे।

ये हैं उम्मीदें: खुलेंगे धार्मिक स्थल, चलेंगी ट्रेन

  • उम्मीद है कि 8 जून से धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
  • अब रेल का पहिया घूमेगा और रोडवेज की बसें भी पहले से अधिक संख्या में चल पाएंगी।
  • बाजार बिना लेफ्ट राइट और बिना किसी बंदिश के खुलने से व्यापार स्पीड पकड़ेगा और अर्थ व्यवस्था पटरी पर आएगी।
  • हालांकि त्यौहार का अभी सीजन दूर है, लेकिन मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
  • मॉर्निंग वॉक की छूट मिलने पर सेहत प्रेमियों को राहत मिलेगी।

अनलॉक वन में ये होंगी बड़ी चुनौतियां

  • बाजारों में लोग आ तो गए, लेकिन प्रशासन के लिए अब सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाना बड़ी चुनौती है।
  • बाजारों में आने पर सार्वजनिक स्थानों पर आमजन से मास्क पहनवाना भी बड़ी चुनौती।
  • रोडवेज बसें चलने से भीड़ का बीमारी से बचाना और वैकल्पिक प्रबंध करना अधिकारियों के लिए समस्या है।
  • शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का दुरूस्त बनाए रखना भी बड़ी समस्या है।
  • व्यापार को पटरी पर लाने के लिए बाजार में भीड़ जरूरी है, लेकिन इस पर भी कंट्रोल करना आवश्यक है।
  • हॉटस्पॉट शहरों और दूसरे राज्यों से आने वालों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था करना।
  • जांच अभियान को तेज करना।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Employment found when markets and factories opened with social distancing

https://ift.tt/3dxVDXL
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment