Amazon

Monday, June 1, 2020

संडे को बाजार खुले, लेकिन ग्राहक आए कम, कारोबार रहा कम

लॉकडाउन 4.0 में जिला प्रशासन की ओर से लेफ्ट-राइट के अनुसार बाजार खुलने के नियम बदलने के बाद पहली बार रविवार को पूरा बाजार खुला। हालांकि बाजार में सभी दुकानें खुली, लेकिन ग्राहक गायब था। इक्का-दुक्का ग्राहक ही बाजारों में नजर आए। लॉकडाउन चार के अंतिम दिन रविवार को एसडीएम ने भी बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे।


लॉकडाउन के दौरान प्रशासन नियमों में बदलाव करता रहा। कभी एक दिन छोड़कर दुकानें खोलने का नियम बनाया गया तो कभी लेफ्ट और राइट के हिसाब से एक-एक दिन छोड़कर बाजार खुलने का शैड्यूल जारी किया गया, लेकिन लॉकडाउन के अंतिम चरण में जिला प्रशासन ने इसमें भी बदलाव करते हुए पूरा बाजार एक साथ खोलने का फैसला लिया। एक हफ्ते तक पूरा बाजार खुला। लॉकडाउन आखिर दिन रविवार को पहली बार पूरा बाजार एक साथ खुला रहा। लेकिन कई दुकानदारों और ग्राहकों में भी इस बात को लेकर संशय रहा कि बाजार खुलेगा या बंद रहेगा। इस कारण बाजार में रविवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आई।

एसडीएम ने किया निरीक्षण, काटे चालान
एसडीएम जयवीर यादव रविवार को दोपहर करीब 12 बजे दलबल सहित बाजारों में निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने शहर के सदर बाजार, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, आर्य समाज रोड, पुरानी सब्जी मंडी, मोहता मार्केट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक जोगेंद्र सिंह व उनकी टीम भी साथ थी। एसडीएम ने दुकानों पर जाकर जांच की क्या सोशल डिस्टेसिंग और मास्क के नियम का पालन हो रहा है या नहीं। इस दौरान कई दुकानदार इन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मिले। एसडीएम ने दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा और भविष्य में इन नियमों की कड़ाई से पालना करने की हिदायत भी दी।

ट्रांसपोर्ट बंद होने पर नहीं पहुंच रहा माल
सुभाष चौक स्थित कपड़ा व्यापारी हरी दर्शन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन दौरान बाजारों में मंदी का आलम है। क्योंकि ट्रांसपोर्ट शुरू न होने के चलते दुकानों पर पुराना स्टॉक है। कपड़ा सूरत, गुजरात, अहमदाबाद, मुम्बई से आता है। ऐसे में कपड़ा न आने व फैक्ट्रियां बंद होने के कारण नहीं आ रहा। वहीं गली बोर्डिंग वाली स्थित दुकानदार कंवल तनेजा ने बताया कि वे जींस, शर्ट, पैंट व टी-शर्ट का कारोबार करते हैं। लुधियाना व दिल्ली से माल न आने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रदेश अनलॉक होने के चलते माल आना शुरू होगा और बाजार में तेजी आएगी।

दुकानदार बोले: रविवार को होना चाहिए बाजार बंद
लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद बाजारों में लोग खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक न आने के कारण भी बाजार सूने नजर आते हैं। क्योंकि बाजारों में अधिकतर भीड़ ग्रामीण क्षेत्र की होती है। दुकानदार नंदू, संजय, मोहित, राजू ने बताया कि बाजार सप्ताह में 6 दिन खुलने चाहिए और रविवार को बंद होना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Markets opened on Sunday, but customers came less, business remained low

https://ift.tt/2TW9BL7
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment