Amazon

Monday, June 1, 2020

धीमी हुई रिपोर्ट की रफ्तार, सैंपलिंग की स्पीड बढ़ी, 189 की रिपोर्ट पेंडिंग

कोरोना को लेकर अब भय बढ़ गया है क्योंकि सोशल स्प्रेड का खतरा बना हुआ है। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद दूसरे शहरों से आवाजाही शुरू हो गई है। बाहर से आने वाले अब कोरोना पॉजिटिव मिलने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी अपना अभियान तेज कर दिया है। रविवार को 138 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। लेकिन सैंपल की रिपोर्ट आने की रफ्तार कम हो गई है।

अब 189 की रिपोर्ट पेंडिंग है।
सिविल अस्पताल स्थित फ्लू ओपीडी में प्रतिदिन शहरवासियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगाें की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर सैंपल भी लिए जा रहे हैं। फ्लू ओपीडी में अब तक 32 हजार 949 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की 100 से ज्यादा टीमें जिला भर में अभियान चलाकर जांच कर रही हैं। जिला में इस समय 15 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से हालांकि 9 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 6 केस एक्टिव हैं जिनका उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में 14 लोगों का उपचार चल रहा है।


जिला में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। रोहिड़ांवाली निवासी कर्ण सिंह के संपर्क में आए 49 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से केवल 6 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि अभी 43 की रिपोर्ट पेडिंग है। इसी प्रकार पनिहारी निवासी अरशांत के संपर्क में आने वाले 48 लोगों की जांच की गई जिसमें से 46 की रिपोर्ट पेंडिंग है।

फतेहपुरिया निवासी सुखराम के संपर्क में आए 26 में से 10 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसी प्रकार ऐलनाबाद निवासी बैंक मैनेजर के संपर्क में आए सभी 18 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। इनके सैंपल तीन दिन पहले भेजे गए थे, लेकिन रिपोर्ट आने की रफ्तार बेहद धीमी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Slowing report speed, sampling speed increased, 189 report pending

https://ift.tt/2AteDYs
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment