Amazon

Tuesday, June 2, 2020

जमीन खरीदकर 13.80 लाख ठगे, आरोपी पर मामला दर्ज

रामपुरा के रहने वाले एक व्यक्ति पर 13.80 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। थाना नथाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को शिकायत देकर गांव गिदड़ निवासी लखबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसने अपनी दो किले जमीन राज सिंह निवासी सराभा नगर रामपुरा को 13.80 लाख रुपए में बेची थी, जिसकी उसने 27 फरवरी 2020 को रजिस्ट्री भी करवा दी थी।

रजिस्ट्री करवाने से पहले आरोपी ने उसे 8.34 लाख रुपए एडवांस में चेक दिया था, जबकि बाकी की रकम रजिस्ट्री होने के बाद देने की बात कही थी। रजिस्ट्री के बाद उसने बाकी पैसे मांगे, तो वह टाल मटोल करने लगा। आरोपी का पहले दिया चेक भी बाउंस हो गया। इस तरह उसके साथ ठगी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3dkiTYZ
June 02, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment