थाना ढिलवां पुलिस ने एक बंद घर से 2 जोड़े सोने की बालियां, 2 घड़ियां व एक सोने की मुंदरी चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में किरण कल्याण पत्नी मनजिंदर सिंह निवासी गांव धालीवाल बेट ने बताया कि वह 29 मई को अपने बच्चों समेत अपने मायके गांव रजापुर गई हुई थी। जब 31 मई को घर लौटी तो देखा कि घर के बाहर का मेन दरवाजा टूटा हुआ था। जब वह घर के अंदर गई तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।
जब उसने अच्छी तरह से चेक किया तो पाया कि घर से 2 जोड़े सोने की बालियां, 2 घड़ियां व एक सोने की मुंदरी गायब थी। उसने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने के लिए काफी प्रयास किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dkiTYZ
June 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment