Amazon

Monday, June 1, 2020

गाड़ी में घर छोड़ने के बहाने सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

टेंट हाउस पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने सातवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा और घर के पास छोड़कर चला गया। घर जाकर बच्ची डरी-सहमी बैठी रही तो मां ने उससे कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद मां ने बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई मनजीत कौर ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी वीरवार शाम को सब्जी लेकर घर आ रही थी इसी दौरान टेंट पर काम करने वाले आरोपी लखवीर सिंह निवासी डेहलो ने उसे घर छोड़ने को कहा। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2MmC4oZ
June 01, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment