थाना अजनाला अंतर्गत गांव लाल वाला में पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों न पहले युवक को पीटा फिर जान से मारने की नीयत से गोलियां भी चलाईं। युवक के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुलदीप सिंह निवासी गांव लाल वाला ने बताया कि 19 जून को रात 10 बजे वह घर में परिवार के साथ सोया था तभी अचानक घर के बाहर से किसी ने आवाज लगाई। आवाज सुनकर वह बाहर पहुंचा तो अमरजीत सिंह, जसमेर सिंह, अमृतपाल सिंह, बिंदर सिंह वासी लाल वाला, बनवीर सिंह निवासी तेड़ा राजपूतां, सुखजिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ घर में दाखिल हो गए।
इसी दौरान अमरजीत सिंह ने साथियों के साथ उससे मारपीट शुरू कर दी। शमशेर सिंह ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्टल के साथ तीन फायर किए। उसने किसी तरह अपनी जान बचा ली। इसके बाद उसे फिर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा होने लगे। लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। उसने बताया कि सुखबीर सिंह ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। कुलदीप ने बताया कि रंजिश यह है कि उसके भाई हरदीप सिंह ने अमृतपाल सिंह से पैसे लेने है। उनकी तरफ से 2-3 बार पूछने पर उक्त लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3drqyDU
June 23, 2020 at 05:25AM
No comments:
Post a Comment