Amazon

Tuesday, June 23, 2020

जिला प्रधान की दौड़ से हट गए पप्पू, पीपीसीसी को भी मना किया

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व मेंबर अश्विनी कुमार पप्पू ने खुद को जिला कांग्रेस शहरी की प्रधानगी से अलग कर लिया है। उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) को भी मना किया है कि वह प्रधानगी की दौड़ में शामिल नहीं होंगे। पप्पू के मुताबिक उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही अपना फैसला पीपीसीसी को बता दिया था।

कहा कि वह किसी ओहदे के लिए पार्टी के साथ नहीं जुड़े हैं, लेकिन आगे भी कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे। गौरतलब है कि पप्पू वर्ष 1986 में कांग्रेस के साथ जुड़े थे। इसके बाद वह केंद्रीय इंडस्ट्री बोर्ड, रेलवे बोर्ड और एआईसीसी मेंबर बने।

इसके अलावा वह बिजली बोर्ड काॅरपोरेशन, हाउस टैक्स कमेटी के चेयरमैन रहने के साथ ही एक्साइज व टैक्सेशन कमेटी के मेंबर भी रहे हैं। वे यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट और महासचिव रहे हैं। 1992 में पार्षद चुने थे और फिर उनकी पत्नी प्रवीण धम्मी पार्षद बनीं थी। पप्पू पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री डाॅ. अश्विनी कुमार के करीबी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2BtlXUA
June 23, 2020 at 05:27AM

No comments:

Post a Comment