Amazon

Tuesday, June 23, 2020

केंद्र सरकार को खेती सुधार आर्डिनेंस लाने का कोई हक नहीं, कानून बनाने का अधिकार राज्यों के पास

किसानों-मजदूरों के हकों को लेकर सोमवार को बैंस ब्रदर्स ने अमृतसर से चंडीगढ़ जाने के लिए साइकिल रैली की शुरुआत की। 50 साइकिलों का जत्था लाेक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस और सरपरस्त बलविदंर सिंह बैंस की अध्यक्षता में 5 दिन में 280 किलोमीटर सफर तय करेगा और 5वें दिन चंडीगढ़ स्थित सीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

ज्ञापन में मांग की जाएगी कि जल्द विधानसभा सेशन बुलाकर खेती सुधार आर्डिनेंस का विरोध किया जाए। सर्वप्रथम बैंस ब्रदर्स ने दरबार साहिब में माथा टेका और फिर जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पहली रात काफिला ब्यास, जालंधर, गांव खटकड़कलां, रोपड़ टिब्बी साहिब और 5वें दिन चंडीगढ़ में पहुंचेगा।

बैंस ने कहा कि खेती पर कानून बनाने का अधिकार सिर्फ राज्य सरकार का होता है, लेकिन केंद्र सरकार ने खेती सुधार नियम बनाकर राज्य के हकों पर डाका मारा है। रईया में शाम 7 काफिले का लोगों ने भव्य स्वागत किया।

बजे इस दौरान माझा प्रधान अमरीक सिंह, धार्मिक विंग के पंजाब प्रधान जगजोत सिंह खालसा, माझा के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश सिंह माहल, आदि वर्कर मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए साइकिल पर जाते लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस, बलविदंर सिंह बैंस और अन्य वर्कर।

https://ift.tt/2AZJ1ui
June 23, 2020 at 05:31AM

No comments:

Post a Comment