कोरोना काल में ई ब्लाक स्थित कस्टम कॉलोनी में लगभग 16 हरे पेड़ों को काट दिया गया है। उक्त मामले की शिकायत पीएमओ को कर दी गई है। मामले पर नजरसानी के लिए चीफ कस्टम कमिश्नर दिल्ली को केस रैफर कर दिया गया है।
गाैर हो कि उक्त कार्रवाई में करीब 15-16 हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है। इससे पहले भी कस्टम अॉफिस कैंपस के बाहर हरे पेड़ काटे गए थे और उस समय भी विवाद पैदा हुआ था।
इस दौरान एडवोकेट पीसी शर्मा ने इस मामले को उठाया और पीएमओ के कटे हुए पेड़ों की फोटो भेजकर सारी स्थिति बताई थी। पीएमओ ने मामले को गंभीरता से लिया और उसे चीफ कमिश्नर दिल्ली रंजना झा को रैफर कर िदया है।
एडवोकेट पीसी शर्मा ने पीएमओ से उक्त मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल करवाने की मांग उठाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BtlXUA
June 23, 2020 at 05:32AM
No comments:
Post a Comment