अमृतसर सर्राफा एसोसिएशन के महासचिव सुनील चोपड़ा ने पुलिस कमिश्नर से आग्रह किया है कि सर्राफा मार्केट गुरु बाजार के साथ लगते एरिया में पुलिस टीम की गश्त बढ़ाई जाए। महासचिव चोपड़ा ने कहा कि पटेल चौक के पुलिस बीट बॉक्स पर पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की जाए।
उन्होंने कहा कि रविवार को पिस्तौल दिखाकर गुरु बाजार में लूट से सभी व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है। चोपड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे लुटेरों के लिए सर्राफा बाजार लूटने का सॉफ्ट टारगेट है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से भी अपील की है कि वह अपने काम के दौरान चौकस रहें और अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उसी समय संबंधित पुलिस थाने को सूचित किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BtlXUA
June 23, 2020 at 05:34AM
No comments:
Post a Comment