लॉकडाउन में श्रमिकों और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने वेबसाइट और पोर्टल जारी किए हैं, जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए टारगेट निर्धारित किया गया है। सोमवार को डिप्टी डायरेक्टर जसवंत राय ने समीक्षा बैठक की।
जुलाई अंत तक 6000 श्रमिकों, 3900 शिक्षित बेरोजगारों और 1500 स्व रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का टारगेट रखा है। टारगेट बाबत एडीसी डवलपमेंट रणवीर सिंह को रिपोर्ट भेज दी गई है।
28 मई से 10 जून तक डिपार्टमेंट ने पीजीआरकेएम पोर्टल में 3000 शिक्षित युवओं, 2000 श्रमिकों और स्व रोजगार के लिए 700 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 300 श्रमिकों और 62 कैंडीडेट को रोजगार दिलाया था। एडीसी ने अफसरों संग बैठक करके लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BtlXUA
June 23, 2020 at 05:36AM
No comments:
Post a Comment