Amazon

Thursday, June 25, 2020

जून के 24 दिनों में 26वीं मौत, 13 नए केस मिले

बुधवार को भी 13 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। जून महीने से पहले कोरोना से मरने वालों की तादाद सिर्फ 7 थी, लेकिन इसके बाद जून में अब तक 26 मौतें हो चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक एक, दो और तीन जून को 9, 2 और 2 मरीज पॉजीटिव पाए गए थे। इसके बाद कोई ऐसा दिन नहीं रहा जब यह तादाद 12 से नीचे गई हो। इन 21 दिनों में 19 जून को सबसे अधिक 42 पॉजीटिव मरीज आए थे।

10 मरीज कम्युनिटी स्प्रैड के और तीन संपर्क वाले

बुधवार को 13 और नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 कम्युनिटी से आए हैं, बाकी 3 संपर्क वाले हैं। कम्यqनिटी वालों में ब्यास से 1, मोहन नगर वेरका से 1, गुरबख्श नगर हेर से 1, आनंद एवेन्यू से 1, शरीफपुरा से 1, न्यू प्रताप नगर से 1, चमरंग रोड से 1, वडाला जौहल से 1, मजीठा रोड से 1, पेरिस टाउन बटाला रोज से 1 मरीज शामिल हैं। इसी तरह से 3 संक्रमण वालों में 1श्रृंगार एवेन्यू से, 1 सुल्तानविंड गली नंबर-2 सेतथा 1 गुरनाम नगर से शामिल हैं। अब तक जिले में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 844 हो गई है, ठीक होकर 554 लोग घरों को जा चुके हैं, जबकि 257 दाखिल हैं और 33 की मौत होचुकी है।

कटड़ा खजाना की गली दाई वाली का दौलत राम भी कोरोना से जीत नहीं सका

सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कटड़ा खजाना की गली दाई वाली निवासी 73 वर्षीय दौलत राम का निधन हो गया है। उनका इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा था। वह पहले ही शूगर तथा ब्लड प्रेशर के मरीज थे।





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
26th death in 24 days of June, 13 new cases found

https://ift.tt/2VfE1bE
June 25, 2020 at 04:34AM

No comments:

Post a Comment