थाना मेहता के अधीन आते गांव बुट्टर सीवियां में युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने आप को गोली मार आत्महत्या कर ली। उसने अपने पिता व मां के अलावा परिवार वालों को अपनी मौत का कारण बताया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना मेहता की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह निवासी बुट्टर सीवियां के रूप में हुई है।
मामले का अहम पहलु यह है कि मृतक गुरजंट सिंह के खिलाफ उसके पिता ने मंगलवार को थाना मेहता में घर की अलमारी तोड़ उसमें से पिस्टल निकाल ले जाने का मामला भी दर्ज करवाया था।
फिलहाल थाना मेहता की पुलिस ने अब मृतक के पिता गुरमेज सिंह, उसकी मां जसबीर कौर, भतीजी बलविंदर कौर, जसपाल कौर, मनजिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
युवक बोला-मुझे धक्के मारकर निकाल दिया
मृतक गुरजंट सिंह ने सुसाइड करने से पहले कहा कि उसका पिता गुरमेज सिंह उसे तंग करता है। उसकी पत्नी को भी परेशान करता है। उससे मारपीट की भी कोशिश की।
कई बार उसने उसका विरोध किया तो उसने पुलिस को पकड़वा दिया। कहता है कि यह नशा करने का आदी है। अब उसके ससुराल वाले भी घर आए हैं। उसे घर से धक्के मार कर निकाल दिया है।
उसकी पत्नी को भी निकाल दिया है। वह कुछ कहता है तो उसे पुलिस के पास पकड़वा देता है। अब वह सुसाइड करने जा रहा है।
उसकी मौत का कारण उसका पिता गुरमेज सिंह, उसकी मां जसबीर कौर, भतीजी बलविंदर कौर, जसपाल कौर और उसका पति मनजिंदर सिंह होंगे। इन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।
भतीजी से गोद लिया था बेटा, नशे ने किया बर्बाद
थाना मेहता की पुलिस को गुरमेज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटे की 20 साल पहले मौत हो गई थी। इस कारण उसका कोई बच्चा नहीं था और अपनी भतीजी से उसका बेटा गुरजंट सिंह जिला फिरोजपुर को गोद लेकर पाला था।
गुरजंट की 8 साल पहले शादी हुई थी। उसे नशा की लत लग गई। इस कारण उसका तलाक हो गया। 1 साल पहले गुरजीत कौर निवासी निक्के सरां से दूसरी शादी करवा। नशे के कारण उसका पत्नी और बाकी पारिवारिक सदस्यों से झगड़ा रहने लगा। 23 जून को मायके वाले गुरजीत कौर को लेकर चले गए।
इस कारण गुरजंट सिंह ने उसकी अलमारी तोड़कर रिवाल्वर और 12 रौंद चोरी करके ले गया। कहने लगा कि वह मर जाएगा या उन्हें मार देगा। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NsXW2E
June 25, 2020 at 04:31AM
No comments:
Post a Comment