Amazon

Thursday, June 25, 2020

अकाली दल ने मांग पत्र दिया, कहा- काम रोकने वालों पर कार्रवाई हो

पिछले दिन श्री गुरु हरगोबिंद पार्क के निर्माण और साफ-सफाई को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और थाना 5 के प्रभारी रविंदर कुमार के बीच पैदा हुए विवाद के बाद अकाली दल ने निगम कमिश्नर को मांग पत्र सौंपकर मामले की जानकारी दी।

कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि 120 फुटी रोड बाबू जगजीवन राम चौक के पास जिस पार्क के निर्माण को रोका गया है, उसकी घोषणा 7 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने की थी। निगम की तरफ से मेरे प्रस्तावित मते को पास करने के बाद गत 20 जून को इसका नींव पत्थर विधायक सुशील रिंकू और डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने रखा। लेकिन यहां से जबरी हफ्ता वसूली करने वाले कुछ लोगों की शह पर इसका काम रोका जा रहा है।

उन्होंने निगम कमिश्नर के मांग की कि काम रोकने के बाद लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इलाके की सिख संगत में भी रोष पाया जा रहा है। इसलिए सारे मामले में जल्द उचित कार्रवाई करते हुए दोबारा काम शुरू करवाया जाए। इस मौके पर शहरी अकाली दल प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, बलजीत सिंह नीलामहल, बलबीर सिंह बिट्‌टू, हरपाल सिंह चट्‌ठा, तेजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह लुबाना, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, बलदेव सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2BCkD1T
June 25, 2020 at 04:31AM

No comments:

Post a Comment