(वारिस मलिक) कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों को लोगों को सुविधाएं देने के लिए कई तरह की गाइडलाइंस के बाद ओपन किया गया है, लेकिन अभी कई सरकारी दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग शुरू नहीं हुई।पीएफ दफ्तर में भी पब्लिक डीलिंग को शुरू नहीं किया गया है।
मगर कोरोना महामारी के बीच पीएफ विभाग द्वारा लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है और सारा काम ऑनलाइन किया जा रहा है। पीएफ विभाग द्वारा खुद को अपग्रेड करते हुए लोगों की शिकायतों का निपटारा सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर, व्हाट्सएप और फेसबुक के साथ-साथ ई-मेल पर किया जा रहा है। यहां तक पेंशनर, इंप्लाई या इंप्लायर को कोई भी फॉर्म सबमिट करवाना हो या फिर काम करवाना हो उसके लिए यही जरिया है। फिर भी रोजाना दर्जनों लोग पीएफ विभाग के रीजनल दफ्तर में पहुंच रहे है। इनके लिए भी विभाग द्वारा अॉफिस के बाहर ड्राप बॉक्स की सुविधा रखी गई है, जिसमें पेंशनर अपने डॉक्यूमेंट जमा करवा रहे हैं।
कोरोना वायरस महामारी के चलते देश में 22 मार्च के बाद लॉकडाउन किया गया था, जिसके बाद से ही पीएफ विभाग ने काफी बदलाव के साथ लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाई है। 23 जून तक पीएफ विभाग के रीजनल ऑफिस में 1054 शिकायतें पहुंची है, जिसमें से 1038 शिकायतों का निपटारा हो चुका है और 16 शिकायतों का प्रोसेस जारी है। जालंधर में रीजनल आफिस में जालंधर जिले के साथ कपूरथला, होशियारपुर और नवांशहर जिला भी कवर है। पीएफ रीजनल अॉफिस में 5514 कंपनियां रजिस्टर्ड है और 2 लाख के करीब पीएफ मेंबर्स है। कोरोना महामारी के बीच विभाग की तरफ से मार्च महीने में 25973 पेंशनर्स को 3,94,35,801 करोड़, अप्रैल महीने में 25992 पेंशनर्स को 3,89,70,914 करोड़, मई महीने में 26822 पेंशनर्स को 4,36,39,562 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजी गई है।
करोड़ों के क्लेम का भुगतान किया : रीजनल कमिश्नर
पीएफ पेंशनर्स को ऑनलाइन तकनीक से सेवा प्रदान की जा रही है। लॉकडाउन में पीएफ सदस्यों को आर्थिक तंगी के चलते करोड़ों के क्लेम का भुगतान किया गया है। ताकि उनको परेशान न होना पड़े। इसके लिए विभाग ने कई नियमों में बदलाव कर उन्हें आसान बनाया है। शिकायतें लेकर दफ्तर पहुंचने वाले पीएफ मेंबर ड्राप बॉक्स में दस्तावेज पर अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें ताकि उनकी समस्या का समाधान होने पर जानकारी दी जा सके। - सुनील कुमार, रीजनल कमिश्नर।
शिकायतों के लिए इन लिंक का करें इस्तेमाल :
- व्हाट्सएप नंबर : 62807-18364
- ट्विटर : https://twitter.com//JalandharRo
- फेसबुक : https://ift.tt/2NtdLGQ
- ईमेल : sro.jalandhar@epfindia.gov.in
- फोन नंबर : 0181-4156686,4156685
- सदस्यों/पेंशनर्स की सुविधा के लिए आफिस के बाहर ड्राप बॉक्स लगाया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z7O04c
June 25, 2020 at 04:29AM
No comments:
Post a Comment