Amazon

Tuesday, June 23, 2020

आंधी में अर्थ वायर टूटने से आठ फीडरों की बिजली सवा 5 घंटे बंद

रविवार रात आंधी के बीच नारायणगढ़ बिजलीघर से चलने वाले 66केवी ओसीएम बिजली घर की अर्थ वायर लाइन टूट गई। इससे 8 फीडरों की बिजली रात 9 बजे से रात सवा 2 बजे तक बंद रही।

पावरकॉम के पीएंडएम विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने रात दो बजे अर्थ वायर को जोड़ा, जिसके बाद सप्लाई चालू की जा सकी। इस दौरान जीटी रोड, एस्मा मिल, प्रताप बाजार, कोट खालसा, हकीमां गेट, जीटी रोड अाैर इंडस्ट्री स्टेट फीडर से चलते इलाकों की सप्लाई ठप्प रही।

इससे सैकड़ों लोगों की नींद हराम हुई। वही मोहनी पार्क निवासी अमृतपाल, कोट खालसा निवासी सुरेंद्रपाल सिंह, जीटी रोड निवासी मुकेश कुमार और भल्ला काॅलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिन से सूरज की बढ़ने के बाद से पावरकॉम पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2BtlXUA
June 23, 2020 at 05:11AM

No comments:

Post a Comment