सेहत विभाग की आशा वर्कर और 5 पुलिस कर्मचारियों समेत 48 नए मरीज आने से संक्रमितों की संख्या 565 तक पहुंच गई है। जबकि गुरु नानकपुरा की 28 वर्षीय युवती की सोमवार देर रात मौत हो गई। युवती को डबल निमोनिया भी था और प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन थी।
दूसरी तरफ सोमवार को आए मरीजों में विदेश से आए 8 और बाहरी राज्यों से आए 9 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 12 लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर मरीज शहर के रामामंडी क्षेत्र के अधीन आते राम नगर और भार्गव कैंप के हैं। कुछ दिन पहले भार्गव कैंप के मशहूर बाबा को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब परिवार के अधिकतर सदस्यों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। बाबा के संपर्क में आने वाले 46 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से भार्गव कैंप की बब्बू बाबे वाली गली में रहने वाले पारिवारिक सदस्यों समेत रिश्तेदार संक्रमित निकले हैं।
उधर, सोमवार को पिम्स के संक्रमित व्यक्ति के भागने की अफवाह पर विभाग ने क्लियर किया है कि रविवार रात रिपोर्ट आने के बाद उक्त व्यक्ति को सोमवार को सिविल में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरी तरफ, जिला प्रशासन ने महेंद्रू मोहल्ला से 7, टीचर कॉलोनी और गोपाल नगर से 8, भार्गव कैंप के बब्बू बाबे वाली गली से 9, राम नगर से 6, नागरा-बिलगा से 5, सर्व हितकारी विद्या धाम से 19 एक्टिव मरीज मिलने पर इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
और इधर अपनी-अपनी रिपोर्ट तलाशते लोग
कोरोनावायरस के रोजाना एक हजार के करीब संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिन मरीजों को संक्रमण की पुष्टि हो जाती है, उन्हें तो सेहत विभाग के डॉक्टर खुद फोन करते हैं। वहीं जिन मरीजों को संक्रमण की पुष्टि नहीं होती, उन्हें अपनी रिपोर्ट लेने के लिए सिविल अस्पताल की लेबोरेट्री से लेकर सिविल सर्जन के दफ्तर के बीच में चक्कर लगाने पड़ते हैं। सोमवार को जिला पुलिस के मुलाजिम सिविल सर्जन दफ्तर में एक आरोपी की 16 जून को दिए सैंपलों की रिपोर्ट लेने के लिए आए थे लेकिन लेबोरेट्री से रिपोर्ट आनी बाकी थी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि आरोपियों की रिपोर्ट आने में पांच से अधिक दिन लग रहे हैं। इस कारण आरोपी का रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल कर्मी कोरोनावायरस की रिपोर्ट के बिना जेल में रखने से मना कर रहे हैं। अब ऐसे हालात में वे आरोपियों को बिना रिमांड के थाने में कैसे रखें।
आरोप- सिविल के डॉक्टरों के भरोसे बहन को खोे दिया
गुरुनानकपुरा में रहने वाली आशु की बहन ईशा ने बताया कि कुछ दिन पहले वे आशु को सिविल अस्पताल लेकर गए थे। वहां डॉक्टरों ने उसका सैंपल लिया अौर 20 जून को बताया कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव है। इसके बाद वे अपनी बहन को प्रावेट अस्पताल ले गए। सोमवार को उन्हें दोबारा सिविल सर्जन दफ्तर से डॉक्टर की कॉल आई कि आशु की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें धोखे में रखा। उन्होंने कहा कि हमें मौखिक तौर पर ही कहा गया था कि रिपोर्ट निगेटिव है। सिविल के डॉक्टरों के भरोसे हमने अपनी बहन को खो दिया। रिपोर्टों के आधार पर पूरे मामले की जांच करवाएंगे। उधर, सिविल सर्जन दफ्तर के डॉक्टरों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
20 से 29 साल के 13 लोगों में 40% लक्षण
19, 20 और 22 जून की रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 59 वर्ष के लोगों ज्यादा इन्फेक्टेड मिले हैं। शुक्रवार को जिन लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें किसी भी संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। जबकि सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 20 से 29 साल के 13 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 40% लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण आए थे। जबकि कुछ पिछले दिनों दिल्ली और गुड़गांव से भी लौटे हैं। वहीं सेहत विभाग की जारी पिछले चार दिनों की रिपोर्ट देखें तो 6 साल से लेकर 81 साल के व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। बता दें सोमवार को कपूरथला की रहने वाली 80 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
1 के संपर्क में आने वाले 8 से 22 लोग हुए संक्रमित
सोमवार को फरीदकोट की सरकारी लेबोरेट्री से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2 संक्रमित लोगों के संपर्क में 12 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले पिछले चार दिनों में संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले 70 से अधिक लोगों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट यह है कि एक व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 8 से 12 लोग संक्रमित होने लगे हैं। हालांकि विभाग की तरफ से इन लोगों को संक्रमण होने का कारण लोगों में आपस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होना है। वहीं दूसरी तरफ जो लोग अस्पताल में आकर सैंपल दे रहे हैं, वे रिपोर्ट आने तक घरों में बैठ नहीं रहे हैं। जबकि वे कई लोगों के संपर्क में भी आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NjvGzl
June 23, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment