Amazon

Tuesday, June 23, 2020

जीएनडीयू का फैसला, यूजीसी के निर्देशानुसार होंगे टर्मिनल एग्जाम

पहली जुलाई से शुरू होने जा रहे टर्मिनल एग्जाम को लेकर शुरू विवाद के बीच गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने गेंद यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के पाले में डाल दी है। सोमवार को हुई सिंडीकेट की बैठक में कई अहम फैसलों के साथ सिंडिकेट मेंबरों ने साफ कहा कि अब एग्जाम यूजीसी के निर्देशों के हिसाब से होंगे।

फिलहाल माना जा रहा है कि उक्त तिथि से परीक्षाएं शुरू होना संभव नहीं है। दूसरी तरफ स्टूडेंट्स भी कोरोना के खतरे में परीक्षा देने के इच्छुक नहीं।

कोरोना के बढ़ते मामलों ने परीक्षा के रास्ते में खड़ी की मुश्किल

कोरोना महामारी के संक्रमण ने आम जनजीवन के साथ शिक्षण संस्थानों पर भी असर डाला है। अभी तक सभी संस्थान बंद हैं और क्लासें सस्पेंडेड हैं। इसी कड़ी के तहत यूनिवर्सिटी ने विगत में स्टूडेंट्स को घर भेज दिया।

स्टाफ कम करके ऑन लाइन पढ़ाई शुरू की थी। यूजीसी के के दिशानिर्देश पर सिर्फ टर्मिनल (फाइनल ईयर के आखिरी सेमेस्टर) की परीक्षाओं की शुरुआत पहली जुलाई से लेने का फैसला लिया था।

स्टूडेंट्स को परीक्षाओं पर ऐतराज

टर्मिनल एग्जाम को लेकर सोसायटी फार स्टूडेंट्स समेत कई अन्य जत्थेबंदियों ने भी एग्जाम पर एेतराज उठाया था। इस बाबत डीएवी कॉलेज के पूर्व वाइस प्रिंसिपल प्रो. एचएस वालिया ने भी इसे कोरोना काल में गलत करार दिया था।

इसके बाद उपरोक्त यूनियन ने परीक्षा में शामिल होने वाले पंजाब और पंजाब से बाहर के सूबों के स्टूडेंट्स पर सर्वे करवाया था, जिसमें 94 फीसदी ने परीक्षा रद करने की बात कही थी। उनका यह भी कहना था कि नेटवर्किंग की कमियों के चलते पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी है।

वैसे तो यूजीसी ने कोरोना काल की इन परीक्षाओं के लिए पहली जुलाई की तिथि कहा था, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि जहां संक्रमण ज्यादा है वहां पर हालात के मुताबिक स्टेट तथा यूनिवर्सिटी फैसला अपने हिसाब से लेसकते हैं।

मीटिंग में वीसी और रजिस्ट्रार बिना मास्क

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट की बैठक में हिस्सा लेते बिना मास्क के वीसी प्रोफेसर डॉ. जसपाल सिंह संधू और रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. केएस काहलों। साथ मास्क लगा कर बैठे हैं अकादमिक मामलों के डीन सर्बजोत सिंह बहल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
GNDU's decision, terminal exam will be done as per UGC's instructions

https://ift.tt/2YTpJyE
June 23, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment