सुच्ची पिंड में रविवार देर रात कार साइड पर खड़ी करने को लेकर 24 साल के जुगराज सिंह ने रेस्टोरेंट के मैनेजर मनिंदर सिंह पर तीन गोलियां चला दीं। गोली लगने से कोई जख्मी नहीं हुआ है। पुलिस ने मजीठा के गांव दूधाला के रहने वाले जुगराज सिंह को अरेस्ट कर लिया है। वह अपने सुसराल घर आया था।
थाना रामामंडी में आरोपी के खिलाफ 307,188, असलहा एक्ट की धारा-27, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और एपीडेमिक डिजीज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर कोरोना टेस्ट भी करवाया गया है। देर रात गोली चलने की सूचना मिलने पर एसआई राकेश अपनी टीम के साथ क्राइम सीन पर पहुंचे तो देखा कि कार में एक गोली लगने से शीशा टूटा हुआ था और दो निशान दीवार में नजर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके हाथ में पिस्टल थी, जो खाली हो चुकी थी।
शिकायत करने गए तो छत पर जाकर किए फायर : मनिंदर
सुच्ची पिंड के रहने वाले 28 साल के मनिंदर सिंह ने बताया कि वह ज्योति नगर स्थित गार्डन रेस्टोरेंट में मैनेजर है। रात में वह अपनी कार घर के पास खड़ी करते हैं। देर रात एक स्विफ्ट आई। ड्राइवर बार-बार हूटर बजा रहा था। वे गाड़ी साइड पर करने लगे तो ड्राइवर ने उन्हें गाली दी और तेजी से हूटर बजाता हुआ निकल गया। इस बीच उनके चचेरे भाई करण सिंह और वरिंदर सिंह आ गए। वे कार के पीछे गए तो देखा कि कार सुच्ची पिंड में रहते अनिल कुमार के घर के बाहर खड़ी थी। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और शिकायत की कि उनके घर आए मेहमान ने गालियां निकाली हैं। अभी वे कुछ समझ पाते कि युवक गालियां निकलते हुए छत पर चला गया और गोली चला दी। वे एकदम नीचे झुक गया तो गोली उसकी कार के शीशे में लगी। इसके बाद युवक ने हवा में पिस्टल लहराते हुए दो और गोलियां चलाईं। जो पास ही दीवार में लग गईं। वे डर कर भाग गए।
वर्दी मिलने से पहले होश खो बैठा आरोपी
आरोपी जुगराज वर्दी मिलने से पहले ही अपने होश खो बैठा। सुच्ची पिंड में रहते अनिल कुमार की बेटी से उसकी शादी होनी है। करीब एक साल पहले उसके होमगार्ड पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई। पिता की मौत के बाद पिस्टल का लाइसेंस उनके नाम पर हो गया। उसे जल्द पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मिलनी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2BtlXUA
June 23, 2020 at 05:15AM
No comments:
Post a Comment