Amazon

Tuesday, June 23, 2020

कैंटीन, दुकान और मेस के किराए माफ

गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी सिंडीकेट की सोमवार को बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया कि भविष्य में यूनिवर्सिटी ऑनलाइन पढ़ाई करवाएगी। यूनिवर्सिटी और शिक्षण संस्थानों को जब तक खोलने की मंजूरी नहीं मिलती तब तक कैंटीन, दुकान, मेस और पार्किंग का किराया नहीं लगेगा।

वीसी प्रोफेसर डॉ. जसपाल सिंह ने कोरोनाकाल में यूनिवर्सिटी के अहम कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा किरैंकिंग में यूनिवर्सिटी का सुधार हुआ है। उच्च शिक्षा की नई नीति में ऑनलाइन शिक्षा को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से समय की मांग अनुसार ढाला जा रहा है।

यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ढांचागत तैयारियां कर ली गई हैं। अगली कार्रवाई के लिए इसे सूबा सरकार के पास भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि सरकार की ओर से इसे मंजूरी मिल जाएगी। बैठक में एजेंडा रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ. केएस काहलों ने पेश किया।

अकादमिक मामलों के डीन प्रो. सर्बजोत सिंह बहल के अलावा काफी सिंडीकेट मेंबरों ने बैठक में हिस्सा लिया और यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों को सराहा। बैठक में 13 पीएचडी थीसिस को मंजूरी दी गई।

यूनिवर्सिटी कैंपस में गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेंटर फाॅर इंटरफेथ स्टडीज के बारे में मुख्यमंत्री से ऑननलाइन मीटिंग होगी। 432 करोड़ से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट की पहली किस्त 25 करोड़ जारी हो चुकी है।

बैठक में नवनियुक्त सिंडीकेट मेंबर डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री, सुरिंदर सिंह चौधरी, यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश, उच्च शिक्षा सचिव राहुल भंडारी भी अॉनलाइन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2BtlXUA
June 23, 2020 at 05:17AM

No comments:

Post a Comment