Amazon

Tuesday, June 2, 2020

9000 मिलीलीटर शराब समेत आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर लोधी. थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने एक व्यक्ति को 9 हजार मिलीलीटर शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव हुसैनपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। गांव की ओर से एक व्यक्ति कैनी उठाए आता दिखाई दिया। जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ बग्गा पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव हुसैनपुर बताया। जब पुलिस ने कैनी की जांच की तो उसमें से 9 हजार मिलीलीटर शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3dkiTYZ
June 02, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment