सत्यनारायण बाजार के पास पीएनबी ब्रांच के साथ सटी कॉलोनी निवासी एनआरआई (आस्ट्रेलिया निवासी) महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। थाना एनआरआई ने तीनों पर दहेज खुर्द-बुर्द करने के आरोप में और परेशान करने के आरोप की धारा 406, 498-ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीएनबी ब्रांच के पास स्थित कॉलोनी निवासी सूजन पुत्री चरणजीत सिंह मूल निवासी आस्ट्रेलिया ने थाना एनआरआई पुलिस को ऑनलाइन दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 7 मार्च 2019 को तनविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह से हुई थी। वह एक बेटे की मां है। शादी के कुछ दिन बाद ही कपूरथला में रह रहे सास-ससुर और उसके साथरह रहे पति ने उसे दहेज कम लाने के आरोप में परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मायके से लाया दहेज भी कब्जे में लिया। एनआरआई थाना ने मामले की जांच की, तीनों पर लगे आरोपसही पाए गए।
एनआरआई थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि उक्त एनआरआई आस्ट्रेलिया निवासी महिला ने लॉकडाउन से पहले ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की करीब ढाई महीने जांच चली। आरोपी पति आस्ट्रेलिया में ही है जबकि सास-ससुर कपूरथलामें है। तीनों पर परेशान की धारा 406 और दाज दहेज कब्जे में रखने की धारा 498-ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
अकाली नेताओं के आरोप पर राणा गुरजीत सिंह ने कहा नो-कमेंट
अकाली वर्करों ने कहा कि निगम की बात करें तो वहां भी एक कांग्रेसी नेता को गैर-संवैधानिक तौर पर बिठाया हुआ है, जिसके कहने पर ही निगम का स्टाफ कोई काम कर सकता है। निगम के कर्मचारियों की ओर से भी लोगों की जरुरी समस्याअों को तरफ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से भेजी गई राहत सामग्रीस जिसमें गेहूं, दालें आदि को जानबूझ कर जरूरतमंदों में बांटा नहीं गया। कुछ सामान अभी भी कांग्रेसी नेताओं ने अपने चहेतों पास रखा हुआ है। उन्होंने प्रशासन को अपील की कि बिना भेदभाव के कोराना की इस भयानक बीमारी से निपटा जाए। इस अवसर पर देहाती यूथ अकाली दल कोर कमेटी सदस्य रणजीत सिंह खोजेवाल, राष्ट्रीय जत्थेबंदक सचिव कुलवंत सिंह जोसन, एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह डोगरांवाल, ब्लाक समिति पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह बसरा, पूर्व पार्षद राजिंद्र सिंह धंजल, पूर्व पार्षद मनमोहन सिंह वालिया, पूर्व पार्षद हरबंस सिंह वालिया, पूर्व पार्षद अवतार सिंह, तिरलोचन सिंह, विवेक सिंह, सतनाम सिंह जल्लोवाल, आकाशदीप सिंह वालिया आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/36YplCI
June 02, 2020 at 05:09AM
No comments:
Post a Comment