पंजाब की संघर्षशील किसान, मजदूर, मुलाजिम, नौजवान, विद्यार्थियों, ठेका मुलाजिमों व औद्योगिक मजदूरों के संगठनों की ओर से मोदी सरकार की ओर से दी गई राहत 20 लाख करोड़ के पैकेज का भंडा फोड़ व राहत का अधिकार लेने के लिए 3 व 4 जून को सब तहसील दफ्तरों के आगे धरने दिए जाएंगे जिसकी जिले में तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
भाकियू एकता उग्राहां के जिला प्रधान शिंगारा सिंह मान ने बताया कि बठिंडा जिले में एक दिवसीय धरना नो जगहों पर होंगे, 3 जून को 3 जून को बिजली बोर्ड दफ्तर के आगे खेती मोटरों के बिल लगाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएग, वहीं नथाना, फूल, गोनियाना, भगता, संगत, मौड़ में भी धरना-प्रदर्शन होंगे जबकि 4 जून को बठिंडा-तलवंडी व बालियांवाली में धरने लगाए जाएंगे।
उन्होंने का कि पलायन के दौरान हुई 400 मजदूरों की मौत पर उनके परिवारों को उपयुक्त मुआवजा दिया जाए, श्रम कानूनों का खत्मा करके मजदूर विरोधी संशोधन व छंटनी बंद की जाए।
राहत पैकेज के नाम पर किए जा रहे निजीकरण जिनमें बिजली सुरक्षा खाना, रेल-हवाई अड्डे व खेती क्षेत्रों के निजीकरण तुरंत रद किए जाएं। बिजली एक्ट 2020 रद किया जाए।
आबादी के 80 प्रतिशत को अनाज समेत रसोई की उपयोगी सामान मुहैया करवाया जाए। किसान मजदूरों के कर्ज खत्म करके उनके हक में कानून बनाया जाए, तीखे जमीनी सुधार करके अतिरिक्त निलती जमीन जमीन से वंचित किसानों में बांटी जाएं। किसानों को 1 जून से धान लगाने की अनुमति तथा 16 घंटे निर्विघ्न बिजली की सप्लाई दी जाए।
खेती वस्तुओं की सरकारी खरीद जारी रखी जाए। मनरेगा दिहाड़ी 200 दिन की करके दिहाड़ी 500 रुपए की जाए। सेहत व शिक्षा का निजीकरण बंद किया जाए, यूपीए अफसफा व देशद्रोही जैसे काले कानून रद किए जाएं। जिला नेता राजविंदर सिंह राजू, हरिंदर कौर बिंदू, जगसीर सिंह ने कहा कि संकट की आड़ में मोदी सरकार ने राहत देने की साजिश रचकर श्रमिकों के अधिकारों पर डाका मारा है।
उन्होंने कहा कि पलायन के तमाम रास्ते सरकार ने बंद कर दिए हैं। स्त्री नेता ने कहा कि 12 मई को प्रधानमंत्री की ओर से 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज में गरीब लोगों व मजदूर वर्ग के लिए कुछ भी नहीं जबकि यह तो ठगी, लूट व कानूनन गुलामी के नए दौर की घोषणा है।
पंजाब स्त्री सभा जिला बठिंडा के प्रधान गुरबख्श कौर, महासचिव अमृतपाल जोगा, प्रिंसिपल अमरजीत कौर, शविंदर ढिल्न्लों, अमरजीत कौर हरड़ व राजदेव काैर समेत अन्य महिला नेता हाजिर रहे।
इन्होंने विभिन्न मांगों के नारे लिखी तख्तियां हाथ में उठा रखे थे जिन पर हर हाथ को काम दयो, काम का पूरा मूल दयो, मनरेगा में प्रति परिवार नहीं प्रति व्यक्ति काम दो, गोदामों में सड़ते अनाज जनता मरती भूख नाल आज, शराब की बिक्री व स्त्रियों पर हिंसा पर रोक लगाओ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2MlfXzn
June 02, 2020 at 05:10AM
No comments:
Post a Comment