Amazon

Tuesday, June 2, 2020

68 लोग बोले- हम काॅलोनी में गेट लगाने के हक में नहीं

सिविल लाइन इलाके के एंट्री प्वाइंट्स पर गेट लगाने व स्पीड ब्रेकर लगाने का काॅलोनी के 68 निवासियों ने विरोध जताया है। कॉलोनी के इन लोगों ने लिखित तौर पर हस्ताक्षर कर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर तुरंत बिना संबंधित विभागों से मंजूरी लिए गैर कानूनी तरीके से अतिक्रमण करने की कार्रवाई की प्रक्रिया को रोकने की मांग की है।

लोगों ने साफ कहा कि वह काॅलोनी में गेट लगाने के पक्ष में नहीं हैं। बता दें कि पहले दिन सिविल लाइन रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने डीसी कम जिला मजिस्ट्रेट को एक मांग पत्र देकर सिविल लाइन इलाके में बिना मंजूरी बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को हटाने व कुछ लोगों की ओर से बिना इलाके के लोगों की सहमति से कालोनियों की गलियों में गेट्स लगाने पर पाबंदी लगाने की मांग थी।

जिसके बाद काॅलोनी के ही दूसरे पक्ष ने डीएसपी को शिकायत देकर कहा कि सोसायटी के 36 मेंबर काॅलोनी में सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर गेट और हंप लगाने के लिए सहमत हैं।

वहीं सोमवार को काॅलोनी के 68 लोगों ने अधिकारियों को पत्र भेजकर में कहा कि पूरी काॅलाेनी वासी मांग करते हैं कि उनकी कालोनी में गैरकानूनी तौर पर बिना सरकार और सिविल लाइन काॅलोनी के वासियों की मंजूरी के बिना गेट लगाने की कोशिश की जा रही है और हाई हंप लगाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि काॅलाेनी के सभी रास्ते भागू रोड,मानसा रोड, पुलिस लाइन, सिविल अस्पताल को जोड़ती हैं। इसकी उनकी मांग है कि गेट को लगने से रोका जाए। वहीं पहले बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को तोड़ा जाए। ये मामला डीएसपी सिटी-2 आशवंत सिंह को जांच के बाद हल करने के लिए सौंपा गया है।

डीएसपी का कहना था कि इस मामले का जल्द हल करवा दिया जाएगा। मेजाॅरिटी के हिसाब से दोनों पक्षों को सुनने के बाद समस्या का हल किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3dkiTYZ
June 02, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment