पावरकाॅम एंड ट्रांस्को ठेका मुलाजिम यूनियन के प्रदेश प्रधान बलिहार सिंह, महासचिव वरिंदर सिंह, प्रदेश उपप्रधान राजेश कुमार ने कहा कि यूनियन की ओर से पूरे पंजाब में पावरकॉम सीएचबी ठेका मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर गेट रैली करके रोष जताने के बाद 2 जून को धरने की तैयारियां मुकम्मल की।
उन्होंने कहा कि सोमवार को उनकी सहायक श्रम कमिश्नर पटियाला व मैनेजमेंट अधिकारियों ने समझौते के लिए बुलाया लेकिन कर्मियों की मांगों का हल न करने पर यूनियन ने बैठक का बायकॉट करके 2 जून को पटियाला में परिवार समेत धरना प्रदर्शन का एलान कर दिया।
उन्होंने सीएचबी कर्मियों की महामारी की आड़ में छंटनी रोकना, निकाले कर्मचारियों की बहाली, बरनाला सर्कल का वर्कऑर्डर जारी करना, श्रम कानूनों को लागू करना, घातक व गैर घातक हादसों का शिकार ठेका कर्मियों व आश्रितों को मुआवजा, समूचे ठेका कर्मियों का 50 लाख का बीमा, एक्ट 2016 के अनुसार ठेका कर्मियों को रेगुलर करना, बिजली क्षेत्र में मुलाजिम विरोधी नीतियां रद करना आदि प्रमुख हैं।
अगर पावरकॉम की मैनेजमेंट व पंजाब सरकार ठेके पर काम करते सीएचबी कर्मियों को खाली पोस्टों पर रेगुलर करती है तो भी हजारों पोस्टें खाली रह जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gIXDhw
June 02, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment