Amazon

Tuesday, June 2, 2020

आयुष्मान योजना के नाम से फर्जी वेबसाइट बना चार हजार को ठगा

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाला गैंग पकड़ा गया है। इस मामले में साइबर क्राइम यूनिट ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी देने का झांसा देकर हजारों लोगों से ठगी की है । पुलिस ने बताया इस गैंग ने करीब 4000 लोगों से ठगी की है। इसमें यूपी, एमपी , राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व बिहार के लिए 5116 रिक्तियों के लिए विज्ञापन निकाला गया था।

उमेश नाम का एक शख्स इस गैंग का मास्टरमाइंड है जो उत्तर प्रदेश का है। उसके साथी रजत, गौरव, सीमा रानी है। ये लोग आयुष्मान योजना के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नौकरियां देने का वादा कर रहे थे। स्पेशल सेल की साइबर यूनिट को इस मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरा गैंग पकड़ में आ गया। आरोपी गौरव, जो पहले एक मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कीम से जुड़ा था, उसने पश्चिमी यूपी के गांवों में जनसभाओं का आयोजन शुरू किया ताकि लोगों को धोखाधड़ी की योजना में फंसाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3dkiTYZ
June 02, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment