Amazon

Tuesday, June 2, 2020

क्वारंटीन सुविधा के लिए फोर्डा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और सभी मेडिकल स्टाफ को फिर से क्वारंटीन की सुविधा देने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने इस मांग को लेकर काली पट्टी बांध कर कैंडल मार्च कर विरोध जताया था। फोर्डा के अध्यक्ष डॉ शिवाजी देव बर्मन ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी फ्रंट लाइन पर है।

उन्हें कोरोना होने का ज्यादा खतरा है। साथ ही उनके परिजनों को भी खतरा है। बता दे कि पहले कोविड वार्ड में ड्यूटी करने के बाद सभी डॉक्टर, नर्स व मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी के दौरान और ड्यूटी के बाद क्वारंटीन किया जाता था। लेकिन केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी कर निर्देश दिया है कि अब केवल ड्यूटी के दौरान ही क्वारंटीन की सुविधा दी जाएगी। इस आदेश का आरडीए के सभी डॉक्टरों ने विरोध किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3dkiTYZ
June 02, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment