Amazon

Wednesday, June 24, 2020

तीन महीने में 950 के काटे चालान, फिर भी बिना मास्क दोपहिया वाहन पर ट्रिपलिंग जारी

िजले में अब तक 91 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसमें से 5 की मौत हो चुकी है। 57 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 29 एक्टिव हैं। सरकार और सेहत विभाग की हिदायत का उल्लघंन कर बाजारों और सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे हैं। न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है और न ही भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से गुरेज किया जा रहा है।

शहर में सरेआम दो पहीया वाहनों पर ट्रिपलिंग की जा रही है। 4 पहिया वाहनों में 5 से 6 लोग सफर कर रहे हैं। ट्रैफिक और पीसीआर पुलिस मूकदर्शक बन चौकों पर ड्यूटी दे रहे हैं। पुलिस के सामने से ही लोग बिना मास्क पहने गुजर रहे हैं।

इधर, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पुलिस सरकार की हिदायतों की उल्लघंन करने वालों पर नजर रखे हुए है। कुछ लोग नियमों का उल्लघंन कर रहे है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक शर्मा ने कहा कि शहर के विभिन्न जगह पर ट्रैफिक कर्मी तैनात है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान के साथ-साथ जुर्माना भी किया जाता है।

तीन महीनों में करीब 950 चालान किए है। इसमें मास्क न पहनना, सार्वजनिक जगह पर थूकना, ट्रिपलिंग करनाआदि शामिल है। वहीं, ट्रैफिक एजुकेशन सैल के इंचार्ज एएसआई गुरबचन सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता वाहनों से जागरूक किया जा रहा। लोगों को मास्क पहनकर बाहर निकलने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
950 challans cut in three months, yet tripling continues on a two-wheeler without a mask

https://ift.tt/3fMwYz2
June 24, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment