तरनतारन प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए विशेष प्रयाए किए जा रहे हैं। मगर लोग सरकार की गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
खडूर साहिब के कस्बा फतेहाबाद में मंगलवार को 200 परिवारों को इकट्ठा करके सरकारी गेहूं बांटा गया। यही नहीं यहां पर लॉकडाउन के दौरान पहले भी 3 बार लोगों को इकट्ठा करके सरकारी गेहूं बांटा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा गया और न लोगों ने मास्क लगाए थे। सभी लोग सट कर खड़े थे, जो कोरोना को न्यौता है। फूड इंस्पेक्टर अरुण खोसला ने कहा कि पुलिस की मदद के लिए एसएसपी तरनतारन को लिखा गया है। डीसी कुलवंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z08Gep
June 24, 2020 at 04:58AM
No comments:
Post a Comment