Amazon

Wednesday, June 24, 2020

हमले के आराेपियों की गिरफ्तारी न होने पर 26 को थाना घेरेगी बसपा

बसपा जिला सचिव नरिंदर खनौड़ा के बेटे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आराेपियाें की गिरफ्तारी न हाेने पर पार्टी 26 जून काे थाना मेहटियाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जिला प्रधान महिंदर सिंह संधर ने पार्टी की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि नरिंदर खनौड़ा पार्टी के सीनियर नेता हैं।

गत दिन पहले कुछ लोगों ने साजिश तहत उनके घर में घुसकर उनके बेटे लखवीर पाल पर जानलेवा हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीजीआई चंडीगढ़ में हालत नाजुक बनी हुई है। थाना मेहटियाना कि पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ न कानूनी कार्रवाई की और न उनको गिरफ्तार किया।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए एलान किया कि अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 25 जून तक कार्रवाई कर गिरफ्तार न किया तो बसपा 26 जून को थाना मेहटियाना का घेराव करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2Z08Gep
June 24, 2020 at 04:55AM

No comments:

Post a Comment