तरनतारन पुलिस ने मंगलवार काे 3 नशा तस्करों की जायदाद काे सील किया है। पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। डीएसपी डी कमलजीत सिंह ने बताया कि तस्करों को पकड़ने के लिए जगह-जगह रेड की जा रही है।
तस्कर गुरविंदर सिंह निवासी वल्टोहा गांव नाथुपुर झुगिया की 65 कनाल 6 मरले जमीन और 1 घर को सील किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए है। गुरविंदर पर जिला फाज्लिका में 19 फरवरी, 2015 को 25 किलो हेरोइन बरामदगी का केस दर्ज है।
गुरभेज सिंह सिंह निवासी गांव मदर की 45 कनाल जमीन और 1 घर सील किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है। गुरभेज सिंह पर 21 जनवरी, 2016 को थाना वल्टोहा में 5 किलो हेरोइन बरामदगी का केस दर्ज है।
दविंदर सिंह निवासी सरहाली की 34 कनाल 12 मरले जमीन और 1 घर को फ्रीज किया गया है, जिसकी कीमत करीब 64 लाख 87 हजार रुपए है। दविंदर सिंह पर थाना सरहाली में 19 जून, 2014 को 1 किलो हेरोइन बरामदगी का केस दर्ज है। अब तक 69 नशा तस्करों की प्रॉपर्टी फ्रीज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z08Gep
June 24, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment