Amazon

Wednesday, June 24, 2020

रेगुलर करने के लिए मगनरेगा कर्मचारियों ने बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष दिया धरना

पेंडू विकास व पंचायत विभाग विभाग के अंतर्गत ठेका भर्ती पर ड्यूटी कर रहे मगनरेगा मुलाजिमों ने अपनी सेवाएं रेगुलर करने की मांग को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष ब्लॉक स्तर पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उपरांत पंजाब सरकार के नाम बीडीपीओ अमरजीत सिंह को ज्ञापन दिया। धरने की अगुवाई ब्लॉक प्रधान गुरप्रीत सिंह ने की।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मगनरेगा कर्मचारी पिछले 12 साल से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है लेकिन अभी तक पंजाब सरकार की ओर से इन मुलाजिमों को रेगुलर नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि मगनरेगा मुलाजिम मगनरेगा से सबंधित हर तरह के कार्यों के अलावा बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने, चुनाव ड्यूटियां, सरबत विकास योजना, आटा-दाल स्कीम, अलग-अलग तरह के मेलों और अब कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भी अपनी ड्यूटियां बिना कोई लाभ लिए निभा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मनरेगा मुलाजिमों को जल्द रेगुलर किया जाए। मौके पर गुरप्रीत सिंह, विशाल अरोड़ा, रघबीर सिंह, रणजीत सिंह, विक्रांत अरोड़ा मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मगनरेगा कर्मचारी।

https://ift.tt/3ev4klN
June 24, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment