एनएचएआई की लापरवाही की सजा लोगों को भुगतनी पड़ रही है। लॉकडाउन से पहले ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के बारे में कई बार लोगों ने शिकायत एनएचएआई को दी कि किनारे धंस रहे हैं और ड्रेन में गंदगी भरी होने के कारण रोड पर बरसाती पानी जमा हो रहा है।पानी में रोड बुरी तरह से टूट चुकी है।
इस कारण वाहन चालकों को गुजरने में काफी परेशानी होती है। कुछ दिन पहले ही एनएचएआई ने टेंपरेरी तरीके से रोड को ठीक किया था, लेकिन बुधवार को तेज बरसात के कारण दोबारा से रोड टूट गई और पूरी सर्विस रोड पर पानी जमा हो गया। लोगों ने वाहनों को फुटपाथ से निकाला। क्योंकि रोड पर गहरे गड्डे हैं। वहीं पूरा साल एनएचएआई फ्लाईओवरों की टेंपरेरी मरम्मत करता आ रहा है, लेकिन कोई स्थाई हल नहीं निकाल रहा है।
ट्रांसपोर्ट नगर और फोकल पॉइंट फ्लाईओवर का कोई स्थायी हल नहीं निकाल पा रहा है। एनएचएआई। इंजीनियरों को भी पता है कि अच्छे से खुदाई करके ही धंस रहे फ्लाईओवर को ठीक किया जा सकता है। लेकिन हर बार टेंपरेरी तरीके से किनारों को भर दिया जाता है। जब बरसात का सीजन आता है तो 6 महीने लोग एनएचएआई के अधिकारियों को शिकायतें ही नोट करवाते रहते हैं कि फ्लाईओवर के किनारे धंस रहे हैं।
एनएचएआई के इंजीनियरों का तर्क, चूहे मिट्टी निकाल रहे
फोकल पॉइंट फ्लाईओवर के किनारे धंसने पर एनएचएआई के इंजीनियर हर बार तर्क देते हैं कि चूहे मिट्टी निकाल रहे हैं। इसलिए ऐसा हो रहा है। अगर चूहे मिट्टी निकाल रहे हैं और फ्लाईओवर धंस रहा है तो उसका हल क्यों नहीं किया जा रहा है। वहीं ड्रेन की सफाई न होने के कारण रोड पर पानी जमा हो रहा है। नेशनल हाईवे के अधिकारियों का कहना है कि वे ड्रेन का परमानेंट हल निकाल रहे हैं। फिलहाल जब तक ड्रेन में पाइप नहीं पड़ जाते, तब तक हालात ऐसे ही रहेंगे। इंजीनियर का कहना है कि ड्रेन की सफाई करवा देंगे ताकि बरसाती पानी निकल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dqYsc4
June 25, 2020 at 04:26AM
No comments:
Post a Comment