Amazon

Monday, June 1, 2020

अब रेलवे टिकट का रिजर्वेशन कराने से पहले एक की बजाय दो फॉर्म करने होंगे जमा, दूसरे में यात्री के पहुंचने वाले स्थान का दर्ज करना होगा पूरा ब्योरा

कोरोना को फैलने से बचाने के उद्देश्य से रेलवे ने रविवार को एक और बड़ा निर्णय लिया है। अब किसी भी स्थान का रिजर्वेशन कराते समय यात्रियों को एक की बजाय दो फार्म रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में जमा करने होंगे। जिसमें यात्री को अपने होम टाउन का भी पूरा ब्यौरा भरना होगा, इसके बाद ही रिजर्वेशन टिकट दिया जा सकेगा। ऐसा निर्णय इसलिए लिया है ताकि ट्रेन में यदि कोई कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो उसके साथ यात्रा करने वालो का ब्यौरा फार्म दो से लेकर उनकी भी कोरोना जांच कराई जा सके तथा कोरोना से अन्य लोगों को बचाया जा सके। 1 जून से नया नियम सभी रेलवे स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटरों पर लागू कर दिया जाएगा।


दरअसल, विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे 1 जून से विभिन्न स्थानों पर ट्रेन चला रहा है। हिसार से भी 2 जून से गोरखपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जिसकी तैयारियां भी रेलवे विभाग ने पूरी कर ली है। रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर रिजर्वेशन कराने के लिए यात्री को एक फॉर्म भर कर देना होता था, जिसमें जिस स्थान से वह ट्रेन में यात्रा कर रहा है, उसका पता तथा नाम आदि की जानकारी लिखी होती थी। मगर 1 जून से आरक्षण खिड़की पर टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को एक अन्य दूसरा फॉर्म भी भरकर देना होगा। जिसमें रिजर्वेशन कराने वाले यात्री को जिस स्थान का वह रहने वाला है, उसका भी पता के साथ अलावा अपना नाम, सिटी का नेम, स्टेट का नेम, जिले का कोड काॅन्टेक्ट नंबर भरना होगा। यह फॉर्म रिजर्वेशन के लिए भरकर देना होगा

अधूरा फॉर्म भरा तो रिजर्वेशन नहीं होगा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्री रिजर्वेशन के लिए दोनों फॉर्म अधूरे भर कर देता है तो ऐसे यात्री का रिजर्वेशन नहीं हो सकेगा। रेलवे काउंटर पर तैनात कर्मचारी ही फॉर्म को रिजेक्ट कर देगा।

संदिग्ध हुआ तो हो सकेगी पहचान

1 जून से रिजर्वेशन कराने वाले सभी यात्रियों से दो नंबर फॉर्म भी भरवाकर लिया जाएगा। इससे एक फायदा तो यह होगा कि यदि यदि ट्रेन में कोई कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो उसके साथ बोगी में सवार अन्य यात्रियों का आसानी से पता लग सकेगा। साथ ही उनकी कोरोना की जांच करा उन्हें क्वॉरेंटाइन व देखभाल करने में भी मदद मिलेगी। यात्रियों के हित को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है।
-पुरुषोत्तम मीणा, रिजर्वेशन सुपरवाइजर, हिसार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now before submitting railway ticket reservation, instead of one, two forms have to be submitted, in the second, the details of the place of arrival of the passenger will have to be entered.

https://ift.tt/36U6dph
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment