Amazon

Monday, June 1, 2020

बिजली निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन आज

बिजली निजीकरण बिल-2020 के खिलाफ साेमवार 1 जून को प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस को जारी बयान में सीटू के जिला सचिव मोहनलाल राजली ने बताया सरकार बिजली का निजीकरण करेगी तो बिजली के दरों में भारी बढ़ोतरी हाेगी। सभी प्रकार की सब्सिडी खत्म हो जाएगी। किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं की पहुंच से बिजली दूर हो जाएगी। उन्हाेंने बताया कि प्रदर्शन में बिजली कर्मचारी व अन्य संगठन भाग लेंगे। सीटू जिला प्रधान सुरेश कुमार, मनोज कुमार, सुखबीर सिंह, वीरेंद्र दुर्जनपुर, देशराज, वेदप्रकाश, महिंद्र जांगड़ा, रामनिवास और महेंद्र सैनी आदि शामिल हाेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2MmC4oZ
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment