डाॅ. बीआर अंबेडकर एनआईटी की ओर से कोविड 19 के इस दाैर में महामारी से उबरने के लिए एक टेक्नाेलाॅजी बनाई गई है। अल्ट्रावायलेट स्ट्रलाइजेशन ऑफ सरफेस नामक एक उपकरण तैयार किया गया है, जिसे पेटेंट भी करवाया गया है। वडाेदरा की यूकाेमैक्स कंपनी ने सरफेस यूवीसी के नाम से इस प्राेडक्ट काे लांच भी किया है।
दरअसल ये उपकरण अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड, ट्रेन, एयरपाेर्ट, रेलवे स्टेशन आदि काे डिसइंफेक्ट करने के काम आएगा। डायरेक्टर डाॅ. ललित कुमार अवस्थी व इंस्ट्रुमेंटेशन व कंट्राेल इंजीनियरिंग विभाग के एसाेसिएट प्राे. डाॅ. केएस नांगला ने इसे बनाया है।
उन्हाेंने बताया कि इस उपकरण काे हम कहीं भी ले जा सकते हैं। इसमें अल्ट्रावायलट साेर्स है जाेकि माइक्राेऑर्गेनिज्म जैसे काेराेना वायरस, बैक्टीरिया आदि काे आसानी से खत्म कर सकता है। चूंकि काेराेना संक्रमण के कारण ट्रेन की सीटें, एयरक्राफ्ट काे डिसइंफेक्ट करने में समय लगता है ताे ये उपकरण उन जगहाें काे भी साफ करने में कारगर है। इनके पाेरस सरफेस पर अन्य केमिकल बेस्ड डिसइंफेक्टिंग सिस्टम उतने कारगर नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z08Gep
June 24, 2020 at 04:42AM
No comments:
Post a Comment