भगतांवाला डंप पर 900 फीट लंबी कंक्रीट की एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को नगर निगम सिविल विंग के एक्सईएन संदीप सिंह, निगम के पटवारी और रैवेन्यू कानूनगो ने भगतांवाला डंप में निशानदेही ली। निगम के मुताबिक सड़क का काम 3 महीने में पूरा होगा।
बरसात के दिनों में डंप का रास्ता कच्चा होने की वजह से कूड़े से लदी गाड़ियां धंस जाती थीं, जिसके बाद निगम ने अप्रोच रोड बनाने के लिए जमीन खरीदी थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों पर 7 महीने बाद अगले हफ्ते से 2100 फीट लंबी चारदीवारी और 1100 फीट लंबी ग्रीन बेल्ट बननी शुरू होगी।
डंप के कूड़े से रिसने वाले गंदे पानी की निकाली के लिए ड्रैन भी बनेगी। गौरतलब है कि गत वर्ष नवंबर में एनजीटी की टीम ने अमृतसर विजिट के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 की उल्लंघना को लेकर नगर निगम को 20 लाख रुपए और म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट कंपनी को 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था, जबकि निगम को 25 लाख रुपए बतौर बैंक गारंटी जमा करवाने को कहा था।
एनजीटी की टीम ने गत नवंबर में शिवपुरी दुर्ग्याणा मंदिर, भगतांवाला डंप में विजिट की थी। एनजीटी ने डंप पर बॉयो रैमिडेशन काम तुरंत शुरू करवाने को कहा था। एक महीने के भीतर डंप की चारदीवारी और ग्रीन बेल्ट बनाने को कहा था। एनजीटी की टीम को इलाके वालों ने शिकायत की थी कि डंप के कारण उनका सुकून छिन गया है।
डंप की गंदगी का पानी रिसने के बाद जमीन के अंदर के पानी को गंदा कर रहा है, जिसका असर आसपास की आबादियों पर पड़ रहा है। एनजीटी की टीम ने निगम की खूब लताड़ा और आवारा जानवरों को डंप तक पहुंचने से रोकने के लिए चारदीवारी बनाने की हिदायतें दी थी।
निगम ने टीम को बताया था कि कंपनी की वित्तीय हालत ठीक नहीं होने के कारण डंप पर कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट नहीं लग पाया है और कंपनी चेंज करने जा रहे हैं।
1-2 दिन में बॉयो रैमिडेशन शुरू होगी : निगम कमिश्नर
नगर निगम की कमिश्नर कोमल मित्तल का कहना है कि भगतांवाला डंप पर बॉयो रैमिडेशन का काम बुधवार या वीरवार को शुरू हो जाएगा। कंपनी की मशीन रिपेयर करा ली गई है।
अगले हफ्ते से चारदीवारी-ग्रीन बेल्ट और ड्रेन बनाने का काम शुरू होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fXzXFf
June 24, 2020 at 04:42AM
No comments:
Post a Comment