Amazon

Wednesday, June 24, 2020

शिअद ने थाना 5 के प्रभारी के खिलाफ डीसीपी को दी शिकायत

पिछले दिनों 120 फुटी रोड पर श्री गुरु हरगोबिंद साहिब पार्क की साफ-सफाई और निर्माण को लेकर थाना डिवीजन नंबर 5 के प्रभारी व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर में हुई बहसबाजी के बाद पूर्व डिप्टी मेयर ने डीसीपी गुरमीत सिंह को थाना प्रभारी रविंदर कुमार के खिलाफ शिकायत सौंपी है।

कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि निगम की मंजूरी के साथ करीब 7 साल पहले पार्क निर्माण किया गया था। 20 जून को विधायक सुशील रिंकू, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी सहित अन्य इलाके के गणमान्य लोगों की तरफ से काम शुरू कराया गया, लेकिन बीते दिन जब पार्क का काम शुरू किया गया तो सब्जी मंडी से जबरी हफ्ता वसूली करने वाले लोगों ने जबरदस्ती काम बंद करवा दिया।

थाना-5 के प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की और मुझे धमकी भी दी। कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि अगर पुलिस ने इस मामले पर जलद ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर अकाली दल शहरी प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, तेजिंदर सिंह परदेसी, गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, प्रवेश तांगड़ी, गुरकिरपाल सिंह, चरणजीत सिंह, नरिंदर सिंह चीमा, बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, हरविंदर सिंह भाटिया, एचएस कपूर और संदीप सिंह मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीसीपी गुरमीत सिंह को शिकायत सौंपते हुए कमलजीत सिंह भाटिया। साथ हैं कुलवंत सिंह मन्नण व अन्य।

https://ift.tt/3hSPY0J
June 24, 2020 at 04:45AM

No comments:

Post a Comment