गोइंदवाल के गांव भरोवाल में माता साहिब कौर कॉलेज के पास नहर में एक 13 वर्षीय बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार गुरजीत सिंह निवासी भरोवाल अपने साथियों के साथ दोपहर 1 बजे नहर पर नहाने के लिए आया था।
जब देर शाम तक बच्चा घर नहीं लौटा तो मां ने बच्चे की ढूंढा। साथियों ने बच्चे को पानी के तेज बहाव में बहने की पुष्टि की। पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से बच्चे की तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल सका।
पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने कहा कि नहर का पानी कम करवाया जा रहा है और गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है। बच्चे का पिता मेहर सिंह दुबई में नौकरी करता है। खबर लिखे जाने तक बच्चा नहीं मिल सका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z08Gep
June 24, 2020 at 04:50AM
No comments:
Post a Comment