Amazon

Wednesday, June 24, 2020

ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं बंद कर क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के खिलाफ की नारेबाजी

पंजाब सरकार की ओर से पहली जुलाई से क्लीनिक इस्टेब्लिशमेंट एक्ट लागू करने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और जय मिलाप एसोसिएशन पंजाब की स्टेट बॉडी ने 23 जून को पंजाब बंद के आह्वान पर मंगलवार को टांडा के सभी प्राइवेट अस्पतालों व प्राइवेट लेबोरेट्री में 24 घंटे के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रखीं। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बुजुर्ग बोले, उन्हें हड़ताल की कोई जानकारी नहीं थी।

आईएमए तथा जय मिलाप एसोसिएशन टांडा के समूह मेंबरों ने सरकार के इस एक्ट के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए सरकारी अस्पताल चौक टांडा में सरकार खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह कानून लागू हो जाने के साथ जहां प्राइवेट अस्पतालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वहीं मरीजों का इलाज कई गुणा महंगा हो जाएगा। यह कानून लागू हो जाने पर कई अस्पताल बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।

प्राइवेट अस्पतालों पर पहले से 43 एक्ट लागू, नया कानून दिक्कत बढ़ाएगा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इकाई टांडा के प्रधान डॉ. डीएल बडवाल और जय मिलाप संस्था के ब्लाॅक टांडा के प्रधान जतिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले ही प्राइवेट अस्पतालों पर 43 एक्ट लागू किए हुए हैं, अब एक अन्य नया कानून पहली जुलाई से लागू कर रही है, जिसको हमारी एसोसिएशन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

पंजाब सरकार को एक्ट लागू करने से पहले इससे होने वाले नुकसान पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर पंजाब सरकार ने हमारी मांगों पर विचार न किया और नया बनाया जा रहा कानून रद्द न किया तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन संघर्ष और तेज कर देगी। इस अवसर पर डॉ. एनडी पाठक, डॉ. प्रीत महिंदर सिंह, डॉ. आरके गोयल, डॉ. लवप्रीत पाबला, डॉ. करमजीत सिंह, डॉ. नवजोत, डॉ. रोहित पाठक, डॉ. राजन, डॉ. करणदीप ऋषि, जय मिलाप एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सनमदीप सिंह, गुरसिमरत सिंह, बलजीत सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टांडा उड़मुड़ में मंगलवार दोपहर क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के खिलाफ नारेबाजी करते डॉक्टर व समूह लैब स्टाफ। - भास्कर

https://ift.tt/2NpYp5W
June 24, 2020 at 04:50AM

No comments:

Post a Comment