बाबा बकाला साहिब के घुमान रोड गांव बुताला में मंगलवार को अलसुबह टिप्पर और जुगाड़ू वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जुगाड़ू वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक मृतक की पहचान सविंदर सिंह निवासी खानपुर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जुगाड़ू वाहन चालक सविंदर सिंह अपने गांव से घुमान की ओर से रहा था।
जब वह घुमान-बुताला मेन रोड पर चढ़ने लगा तो घुमान की तरफ से आ रहे टिप्पर (पीबी 10-एफ 6847) के साथ भिड़ंत हो गई, जिसमें की सविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। मृतक अपने पीछे 2 लड़के और पत्नी छोड़ गया है। वहीं, बुताला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर और जुगाड़ू वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों और गांव के मोहतबर की ओर से दोनों पार्टियों का राजीनामा करवा दिया है।
कार्रवाई न करने की सहमति पर पुलिस ने लाश परिजनों को सौंप दी है। मंगलवार दोपहर बाद मृतक सविंदर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Z08Gep
June 24, 2020 at 04:52AM
No comments:
Post a Comment