चोहला साहिब के गांव पखोपुर में विवाहिता ने ससुरालियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता मंगल सिंह, भाई जगरूप सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी वल्ला अमृतसर ने बताया कि उनकी बेटी गुरुरूप कौर की शादी 6 साल पहले गांव पखोपुर निवासी गुरलाल सिंह के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद उन्होंने दहेज के लिए लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराली परिवार ने लॉकडाउन के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी कारोबार बंद है अौर जब कारोबार चलेंगे तो हम आपको बुलेट की मांग पूरी करेंगे।
लड़की रोज दहेज के लिए तंग परेशान किया जा रहा था। मंगलवार को लड़की के फोन से एक मिस कॉल आई और कुछ समय बाद उनके जीजा के फोन से यह जानकारी मिली कि आपकी बहन बीमार है। जब रास्ते में पहुंचे तो फिर जीजा गुरलाल सिंह का फोन आया और कहने लगा कि आपकी बहन की मौत हो गई है।
जब जाकर देखा तो मृतका गुरुरूप कौर के गले में कुछ निशान से थे। उन्होंने ससुरालियों पर रस्सी से फंदा देकर बेटी को मारने के आराेप लगाए।
थाना चोला साहिब की एसएचओ सोनमदीप कौर ने कहा कि लड़की के पति और बाकी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए तरनतारन सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/382PWiw
June 24, 2020 at 04:48AM
No comments:
Post a Comment