नई अनाज मंडी में बने शेड के नीचे खल व सरसाें की बाेरियां रखने के मामले में स्थानीय आढ़तियाें में विवाद हाे गया। बात तू तड़ाक और हंगामे तक पहुंच गई। इसके बाद नई मंडी एसाेसिएशन के प्रधान छबील दास केडिया व मंडी के प्रमुख व्यापारियाें ने पहुंचकर मामले काे शांत कराया। मामला रविवारशाम का है।
उल्लेखनीय है कि मंडी में तीन अलग-अलग जगहाें पर बड़े शेड बने हुए हैं। फसल सीजन में ये सभी शेड किसानाें की गेहूं, सरसाें व अन्य फसल रखने के काम आते हैं। लेकिन शेड के नीचे कुछ खाली जगहाें पर स्थानीय दुकानदार आर आढ़ती अपना सामान रख देते हैं। रविवार शाम काे ऐसा ही एक मामला सामने आया। एक आढ़ती ने वहां काफी समय से अपनी खल की बाेरियां रखी हुई हैं। उनके साथ ही दूसरे आढ़ती ने अपनी सरसाें की बाेरियां रख दीं। जगह कवर करने काे लेकर दाेनाें में तकरार हाे गई और विवाद बढ़ गया। बाद में वहां माैजूद अन्य व्यापारियाें ने दाेनाें के बीच विवाद काे शांत करवाया।
मंडी का दौरा कर शेड खाली कराएंगे : जांगड़ा
इस बारे में मार्केट कमेटी के चेयरमैन महावीर जांगड़ा से बात हुई ताे उन्हाेंने कहा कि वह साेमवार काे पूरा मामला देखेंगे। उन्हाेंने कहा कि कानूनन ताे शेड के नीचे की जगह किसानाें के अनाज रखने के लिए तय है। इन दिनाें गेहूं और सरसाें की आवक चल रही है। वैसे भी खराब माैसम के चलते शेड किसानाें के लिए खाली हाेने चाहिए। जांगड़ा ने कहा कि साेमवार काे वह मंडी का दाैरा कर पूरी स्थिति काे देखेंगे और शेड खाली करवाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2AqcKfm
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment