कच्चे कर्मचारियाें काे पक्का करने समेत अन्य मांगाें काे लेकर रविवार काे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने क्रांतिमान पार्क में बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन कर राेष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेन्द्र यादव ने की। बैठक में जींद, सिरसा, फतेहबाद, हिसार के कच्चे कर्मचारी शामिल हुए। राज्य सलाहकार डॉ. राजवीर बेरवाल कहा कि राज्य सरकार कच्चे कर्मचारी को नौकरी से बाहर करने का काम कर रही है। सकसं के ब्लाॅक प्रधान सुरेंद्र मान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 3200 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड सर्वेंट, माली, चौकीदार, बिजली विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारी, 1983 पीजीटी टीचर व अन्य विभागों में कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने का काम किया जा रहा है।
इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस माैके पर सुरेंद्र यादव के अलावा राजेश बागड़ी, मास्टर पवन कुमार, ऋषिकेश ढांडा, श्रवण जांगड़ा, राजेश भाकर, गुरचरण, रामपाल, सुरेन्द्र कुमार, सुमित्रा और विश्वनाथ आदि माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gEolrG
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment