शहर थाना पुलिस ने किरायेदारों और प्रवासी लोगों की वेरिफिकेशन शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी की ओर से गठित पुलिसकर्मियों की टीमें शहर में रहने वाले किरायेदारों की जांच कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए संबंधित राज्य को भेज रहे हैं वहीं मकान मालिकों को भी किरायेदारों की सूचना थाने में दर्ज कराए जाने के निर्देश देते हुए जागरूक कर रहे हैं।
पुलिस टीमों ने शहर के वार्ड नंबर 1 से 5 व वार्ड नंबर 10 व 17 में रहने वाले प्रवासी किरायेदारों की तस्दीक की गई और उनका विवरण प्राप्त किया गया। जिनमें उनसे संबंधित अपराधिक रिकॉर्ड जांच कराने के लिए संबंधित राज्य को पत्र भेजकर वेरिफिकेशन करवाई जा रही है। इसके अलावा मकान मालिकों को अवगत करवाया गया कि अगर उनके मकान में कोई व्यक्ति किराए पर रहता है और उसकी सूचना शहर थाना में नही दी गई तो उसके खिलाफ कानुनी कार्रवाई की जाएगी।
शहर थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा शहर में वार्ड वाइज सर्व कर किराए पर रह रह 145 प्रवासी मजूदरों व रिक्शा चालकों की वेरिफिकेशन की है। मजदूरों की वेरिफिकेशन की गई रिपोट उनके राज्य में भेजी गई है ताकि इनकी तस्दीक हो सके।उन्होने कहा कि बाहर से आए कई आपराधिक लोग गुमनाम तरीके से किराए पर मकान लेकर उसमें रहने लगते है। जो चोरी चकारी, डकैती और कई अन्य घटनाओं को अंजाम देते है।
जिसके चलते पुलिस की और से ऐसे लोगों की धरपकड के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे अपराध व छीना झपटी की वारदातों में भी विराम लगेगा। इसके साथ-साथ लोगों को साइबर सेल व अपराधी किस्म के लोगों की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ew4bOG
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment