Amazon

Wednesday, June 24, 2020

दिलजीत-जैजी बी पर केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस को दिया कांग्रेसियों ने ज्ञापन

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ और जैजी बी की तरफ से फिल्म के गीत के बाद उठे विवाद के बाद पूरे पंजाब भर में उनका विरोध शुरू हो गया है। सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी ने मंगलवार को डीसीपी जगमोहन सिंह को दोनों गायकों के खिलाफ शिकायत करके उन पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी ने कहा कि जैजी बी और दलजीत दोसांझ ने गीत में पंजाब की नौजवान पीढ़ी को हथियार उठाने और आतंकवाद फैलाने के लिए उकसाया है।

उन्होंने कहा दोनों के खिलाफ भारतीय दंडावली की धारा 153-ए आईपीसी के अंतर्गत बनती कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों गायकों ने गैर जिम्मेदाराना कार्य किया है।

रमन बख्शी ने लोगों से अपील की कि वह बच्चों को भी ऐसे गीत सुनने से रोकने के साथ साथ जागरूक करें। इस मौके गुरदेव सिंह, संजीव टांगरी, विनय शर्मा, सतीश कुमार, पार्षद जगदीश कालिया आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen gave memorandum to police to register case against Diljit-Jazzy B

https://ift.tt/3hURuzo
June 24, 2020 at 04:36AM

No comments:

Post a Comment