Amazon

Wednesday, June 24, 2020

लूट की वारदात को सुलझाने के लिए जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटरों से पुलिस कर रही है पूछताछ

वीकेंड लॉकडाउन में गुरु बाजार में हुई लूट की वारदात में पुलिस के हाथ सिर्फ सीसीटीवी फुटेज के अलावा कुछ नहीं लग पाया है। जिसको लेकर अब पुलिस जमानत पर छूटकर बाहर आए हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ करने में जुटी है।

पता चला है कि पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों से ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जो कोरोना वायरस की महामारी के चलते जमानत पर रिहा होकर लौटे है। पुलिस को शक है कि ऐसे हिस्ट्रीशीटरों ने ही शायद इस घटना को अंजाम दिया है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है, लेकिन उसके पास अभी तक कुछ पुख्ता सबूत नहीं लग पाए है। एसीपी सेंट्रल प्रवेश चोपड़ा का कहना है कि पुलिस बड़ी गहनता से जांच में लगी हुई है। उन्हें उम्मीद है कि लुटेरे जल्द उनकी पकड़ में होंगे।

पुलिस द्वारा बनाई गई टीमें इस लूट को सुलझाने में लगी है। गौरतलब है कि शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गुरु बाजार स्थित चौरस्ती अटारी में अशोक कुमार एंड संस जोकि सोना गलाने का काम करते है, की दुकान पर चार लुटेरे आए और उनसे पहले सोना गलाने की बात करते हुए उनसे 42 ग्राम सोने की तिलिया, सोने की चेन और एक अंगूठी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए 10 टीमों का गठन किया है। जो जांच में जुट गई है टीम की अगुवाई वह खुद कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2Z08Gep
June 24, 2020 at 04:35AM

No comments:

Post a Comment